Ro no D15139/23

मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, बरुईपुर पीड़िता को न्याय देने की उठायी मांग

कोलकाता: ममता बनर्जी ने बरुईपुर घटना पर कैंडल मार्च निकाला. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बारुईपुर में 11 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या कर दी गई. दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद से ही पूरे राज्य में गुस्से का माहौल है. इस मामले ने अब सियासी तूल भी पकड़ लिया है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने इस घटना के बाद मोर्चा खोल लिया है और मौजूदा भाजपा सरकार पर हमलावर होती दिख रही हैं. इस घटना के खिलाफ उन्होंने कोलकाता में कैंडल मार्च भी निकाला.

ममता बनर्जी ने खोला मोर्चा

फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते ममता बनर्जी ने बारुईपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी की घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद दर्दनाक और अमानवीय बताया. ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्गापुर से लेकर बारुईपुर तक इस घटना को लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में लोगों में गुस्सा और चिंता है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह पीड़िता के परिवार से मिलने जाना चाहती थीं, लेकिन उनका आरोप है कि भाजपा सरकार की पुलिस और केंद्रीय बलों ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया. इसके बाद उन्होंने फोन पर पीड़िता के परिवार से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया.

भाजपा सरकार पर लगाया ये आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के विरोध और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर उन्होंने कालीघाट से सांसदों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण कैंडल मार्च शुरू किया. उनका आरोप है कि घर से निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई की वह कड़ी निंदा करती हैं.

महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार विफल

उन्होंने मांग की कि इस मामले की जल्द सुनवाई हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के खिलाफ हिंसा, उत्पीड़न और अपराध के मामले बढ़े हैं. उनके अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलने तक उनकी लड़ाई नहीं रुकेगी.

ऐसी घटनाओं पर मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी की राय

  • 2012 में, कुख्यात कटवा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया. ममता बनर्जी ने कहा- प्रशासन इसे प्रशासन की तरह ही हल करेगा. यह सब सुनियोजित है. योजनाबद्ध, सुनियोजित, चिल्लाते हुए, रैप रैप कहते हुए, चिल्लाते हुए. चिकित्सीय साक्ष्य मिले हैं, क्या कुछ मिला है? कुछ नहीं मिला है.
  • 2022 में हंसखाली मामले में उन्होंने फिर कहा-बलात्कार के बाद एक छोटी बच्ची की मौत हो गई. आप इसे बलात्कार, गर्भावस्था या प्रेम प्रसंग कह सकते हैं. थोड़ी खोजबीन कीजिए. मैंने सुना है कि लड़की का लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था.
  • Related Posts

    बैंक के बाहर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, घर पहुंचकर बहन को भी मारी गोली, फिर खुद दी जान, वीडियो में देखें पूरी घटना

    Pragya Mishra Murder Case : लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया. आलमबाग के श्रृंगार नगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा गोमती नगर स्थित एक बैंक के…

    Read more

    सीबीआई करेगी आइ-पैक कार्यालय में इडी रेड मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिये संकेत

    कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को महानगर में आइ-पैक कार्यालय में इडी की छापेमारी से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल