Ro no D15139/23

‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है-वन मंत्री केदार कश्यप

*मड़ईगुड़ा में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों के साथ सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण*

 

रायपुर, 28 जून 2026/ मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने प्रसारित किया जाने वाला एक गैर-राजनीतिक रेडियो कार्यक्रम है l इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के साथ संवाद स्थापित करना और देश के कोने-कोने में समाज, राष्ट्रहित और पर्यावरण के लिए निस्वार्थ काम करने वाले गुमनाम नायकों व उनकी प्रेरणादायक कहानियों को उजागर करना है l

 

वन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को सुकमा जिले के मड़ईगुड़ा वन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, डीएफओ श्री अक्षय भोंसले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।

 

*भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है*

 

कार्यक्रम के बाद वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला जनआंदोलन बन चुका है। इसके माध्यम से देशभर में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने वाले लोगों को पहचान मिल रही है तथा नागरिकों को विकास की यात्रा में सहभागी बनने की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी तकनीक, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। स्वदेश में निर्मित सी-295 (C-295) सैन्य परिवहन विमान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है।

 

*वैज्ञानिक सोच अपनाने, अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया*

 

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। साथ ही वैज्ञानिक सोच अपनाने, अंधविश्वास से दूर रहने तथा अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने गांव के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान