Ro no D15139/23

मरगा नदी पुल निर्माण कार्य प्रगति पर, 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण तय समय सीमा में पूरा होगा निर्माण-लोक निर्माण विभाग

 जशपुरनगर 26 मई 2026/ जशपुर-सन्ना मार्ग पर मरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के संबंध में लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। विभाग ने बताया कि पुल निर्माण कार्य नियमानुसार प्रगति पर है और निर्धारित समयावधि में इसे पूर्ण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 29 सितंबर 2025 को 452.96 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके पश्चात निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ठेकेदार श्री अंशुल गोयल विश्रामपुर, जिला सूरजपुर को 06 मार्च 2026 को कार्यादेश जारी किया गया।

विभाग ने जानकारी दी कि वर्तमान में यातायात को सुगम बनाए रखने हेतु डायवर्सन रोड का निर्माण किया गया है। साथ ही पुल के एबटमेंट ए-1 की नींव की खुदाई कार्य जारी है, जबकि एबटमेंट ए-2 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। पी-1 का पियर कैप निर्माण कार्य चल रहा है तथा पी-2 का कार्य भी प्रगति पर है। अब तक कुल निर्माण कार्य का लगभग 45 प्रतिशत भाग पूर्ण किया जा चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की निर्धारित पूर्णता तिथि 04 फरवरी 2027 है और निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा भविष्य में और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल