Ro no D15139/23

मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में अंतर-विद्यालय दिव्यांग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

0 मनीषा नगारची/@रायपुर ब्यूरो

रायपुर
मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, रायपुर ब्रांच2 के सहयोग से सफलतापूर्वक एक अंतर-विद्यालय दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन किया l कार्यक्रम की शुरुआत चैतन्य टेक्नो स्कूल प्रबंधक और मारुति हेरिटेज इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा स्कोर परीक्षा के पैम्फलेट के विमोचन से हुई। गायन, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं में रायपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । अध्यक्ष मेघा तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ साथ झुग्गी-बस्ती के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चे जिनमे प्रतिभा तो बहुत है लेकिन समाज में रहते हुए अपनी प्रतिभा को उभारने में असमर्थ हैं उनकी प्रतिभा को समाज में निखारना हैं l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मारुति फाउंडेशन की ओर से मेघा तिवारी, सतीश(सहायक एजीएम), कट्टा साई कुमार(क्षेत्रीय प्रभारी), नरमदा पांडा(प्राचार्य, रायपुर ब्रांच) और मारुति फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। मारुति फाउंडेशन की ओर से मुख्य अतिथियों में मेघा तिवारी, डॉ. प्रवीण शर्मा, समाज सेविका सीमा छावड़ा , धीरेंद्र कुमार शर्मा, नवलक्ष्मी तिवारी और विनय पांडे शामिल रहे । विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन और कलाकृतियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं का उत्सव था, जिसने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता और कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल एसोसिएट एजीएम मविल्ला सतीश
ने बताया कि स्कूल द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर का स्कालरशिप एग्जाम कराने जा रहा है जिसका नाम “स्कोर एग्जाम “ रखा गया है l यह एक अद्भुत एवम अनोखा एग्जाम है जो कि पूरे भारत के कक्षा ३ से ११ में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आयोजित किया जा है l
इसमें अच्छे मार्क्स पाने वालों को कैश प्राइज़ भी दिया जाता है। जो भी बच्चे इस स्कूल में पढ़ने की इच्छा रखते हो उनके स्कोर के आधार पर दर्शक को भारी छूट दी जाएगी l इस एग्जाम से बच्चों को एक कॉम्पीटिटिव एग्जाम देने का भी मौक़ा मिलेगा जो कि उन्ही के कक्षा पाठ्यक्रम के आधार पर होगा ।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….