Ro no D15139/23

दुमका मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ीं MBBS की सीटें, जानें कितनी है फीस

Dumka Medical College MBBS: देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET UG का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल 11.21 लाख छात्रों ने यह परीक्षा पास की है. नीट यूजी स्कोर के माध्यम से ही झारखंड के दुमका मेडिकल कॉलेज में भी एडमिशन होता है. यह कॉलेज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि इस साल MBBS में 9911 सीटें बढ़ीं हैं, लेकिन दुमका मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटों में बढ़ोतरी नहीं हुई है.

Dumka Medical College MBBS: कितनी है MBBS की सीटें

दुमका मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल 100 सीटों पर ही एडमिशन होने वाला है. नेशनल मेडिकल काउंसलिंग की ओर शेयर की लिस्ट के अनुसार, Dumka Medical College झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. यहां 100 स्टूडेंट्स ही एमबीबीएस में एडमिशन ले सकेंगे.

दुमका मेडिकल कॉलेज MBBS फीस स्ट्रक्चर

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका ने MBBS कोर्स में ऑल इंडिया और स्टेट कोटा के तहत दाखिले के लिए फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है. जारी नोटिस के अनुसार एडमिशन के समय छात्रों को कुल 20,100 रुपये जमा करने होंगे.

इसमें 100 रुपये एडमिशन फीस, 6,000 रुपये ट्यूशन फीस, 5,000 रुपये कॉशन मनी, 150 रुपये माइक्रोस्कोप चार्ज, 4,800 रुपये रूम रेंट व बिजली शुल्क, 2,000 रुपये स्टूडेंट एक्टिविटी फंड, 2,000 रुपये मेंटेनेंस फंड और 50 रुपये पुअर स्टूडेंट फंड शामिल है.

MBBS की एक साल की फीस

कॉलेज ने  के लिए वार्षिक फीस का भी विवरण जारी किया है. हर साल छात्रों को कुल 16,150 रुपये जमा करने होंगे. इसमें 6,000 रुपये ट्यूशन फीस, 150 रुपये माइक्रोस्कोप चार्ज, 4,800 रुपये रूम रेंट, 2,000 रुपये स्टूडेंट एक्टिविटी फंड, 2,000 रुपये मेंटेनेंस चार्ज, 1,000 रुपये मिसलेनियस फंड, 50 रुपये पुअर स्टूडेंट फंड और 150 रुपये टर्मिनल एग्जाम फीस शामिल है.

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी. ऐसे में छात्राओं को सिर्फ 10,150 रुपये ही एक साल की फीस जमा करनी होगी. यह फीस स्ट्रक्चर मार्च महीने में जारी किया गया था.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    *मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता* रायपुर, 09 अगस्त 2026/ बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान