Ro no D15139/23

एक कटोरी दही में मिलाएं मेथी, बालों में आएगा ऐसा निखार कि हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Homemade Hair Pack: आजकल बाल झड़ना, डैंड्रफ, बेजान बाल और दोमुंहे बाल जैसी समस्याएं काफी आम हो गई हैं. ऐसे में कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं. इन्हीं में से एक है दही और मेथी का पेस्ट. ये दोनों चीजें बालों को नेचुरल तरीकें से पोषण देने में मदद कर सकती हैं. अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए, तो बाल पहले से ज्यादा मुलायम और हेल्दी (Homemade Hair Pack) महसूस हो जाएंगे.

दही और मेथी क्यों हैं फायदेमंद?

दही में प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्कैल्प को साफ रखने और बालों को नमी देने में मदद करता है. वहीं मेथी के दानों में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड जैसे मौजूद होते हैं, जो बालों की देखभाल में उपयोगी माने जाते हैं.

बालों का झड़ना कम करने में मिल सकती है मदद

अगर बाल लगातार टूट रहे हैं, तो दही और मेथी का पेस्ट (Homemade Hair Pack) फायदेमंद हो सकता है. मेथी बालों की जड़ों को मजबूती देने में मदद करती है, जबकि दही स्कैल्प को पोषण देता है. नियमित इस्तेमाल से बालों का टूटना कुछ हद तक कम हो सकता है.

डैंड्रफ से राहत

स्कैल्प पर डैंड्रफ और खुजली की समस्या होने पर यह घरेलू पेस्ट मददगार साबित होता है. दही स्कैल्प को ठंडक देता है और मेथी में मौजूद गुण स्कैल्प को साफ रखने (Homemade Hair Pack) में मदद करता है. इससे सिर में ताजगी महसूस होती है.

बालों को बनाए मुलायम और चमकदार

अगर आपके बाल रूखे और बेजान दिखते हैं, तो यह हेयर पैक उन्हें बेहतर लुक देने में मदद कर सकता है.  दही बालों को मॉइस्चर देता है, जबकि मेथी बालों को स्मूद बनाने में सहायक होती है. इसके बाद बालों में नेचुरल शाइन भी नजर आती है.

दोमुंहे बालों की समस्या में सहायक

बार-बार हीट स्टाइलिंग या केमिकल ट्रीटमेंट की वजह से बाल दोमुंहे हो जाते हैं. ऐसे में दही और मेथी का पेस्ट बालों को पोषण देकर उन्हें कम रूखा महसूस कराता है.

Homemade Hair Pack: कैसे बनाएं दही और मेथी का पेस्ट?

  • 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगो दें.
  • सुबह भीगी हुई मेथी को पीसकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.
  • इसमें 3-4 चम्मच ताजा दही मिलाएं.
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  • चाहें तो इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल या कुछ बूंदें नारियल तेल की भी मिला सकते हैं.
  • तैयार पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 30-40 मिनट तक लगाएं.
  • इसके बाद हल्के शैम्पू से बाल धो लें.
  • अच्छे परिणाम के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल सप्ताह में 1-2 बार करें.
  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल