Ro no D15139/23

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार सहिंता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी समिति गठित

विभिन्न अधिकारियों को समिति के अध्यक्ष व सदस्य के रूप में सौंपी गई जिम्मेदारी

 

कोरबा 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण सहिंता प्रभावशील हो चुकी है। नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के संदर्भ में प्रत्याशी, राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 08 मई 2026 को जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा विभिन्न अधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र हेतु गठित मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही सदस्य के रूप में संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सदस्य और मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका संयोजक होंगे।

इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन के दौरान जनपद क्षेत्र कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता के पालन कराने हेतु एमसीसी समिति का गठन कर सम्बंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संयोजक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।उक्त समिति निर्वाचन घोषणा के उपरांत प्रति 03 दिन में आवश्यकता अनुसार बैठक कर क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए राष्ट्रीय सम्मान का अवसर 31 जुलाई तक करें आवेदन, विश्व दिव्यांग दिवस पर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

      रायपुर, 15 जुलाई 2026/ दिव्यांगजनों के अधिकारों, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

      31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे कर सकते हैं आवेदन रायपुर, 15 जुलाई 2026/ बच्चों की असाधारण प्रतिभा, नवाचार, साहस और…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत