Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री में मेडिकल कैम्प का आयोजन

राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा संक्रामक त्वचा रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से विद्यालय में स्कैबिस स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का संचालन स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय दल के सहयोग से किया गया। कैम्प में कुल 57 विद्यार्थियों की चिकित्सकीय जांच की गई। कैम्प में चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। चिकित्सकीय दल द्वारा नियमित रूप से स्नान करने एवं शरीर को स्वच्छ रखने की आदत विकसित करने और कपड़े, तौलिया, कंबल एवं बिस्तर अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा नहीं करने, कपड़ों एवं बिस्तर को समय-समय पर धूप में सुखाने, नाखून छोटे रखने एवं खुजली होने पर त्वचा को अधिक नहीं खुजलाने, किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या होने पर तुरंत वार्डन अधीक्षक को सूचित करने कहा गया। प्रभावित विद्यार्थियों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता पडऩे पर पुन: चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने कहा गया।
  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों का हमलाः 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर कर्मचारियों को किया गया निलंबित

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा वनमण्डल अंबिकापुर अंतर्गत संचालित संजय वन वाटिका (वन प्रबंधन समिति शंकरघाट) में 21 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3ः00 से 3ः30 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत