Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिए विभागों को दिव्यांगजनों के वास्तविक सशक्तिकरण के निर्देश

धमतरी, 29 अक्टूबर 2025/– दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आज कलेक्टर सभाकक्ष में “प्रोजेक्ट सक्षम” के अंतर्गत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रोजेक्ट सक्षम केवल योजनाओं का समूह नहीं, बल्कि यह दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक व्यापक अभियान है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने अधीनस्थ अमलों को सक्रिय करते हुए ग्राम पंचायत स्तर तक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिव्यांगजन की व्यक्तिगत आवश्यकता का मूल्यांकन कर, उसके अनुरूप सहायता, प्रशिक्षण, रोजगार एवं पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
बैठक में समाज कल्याण, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, लाइवलीहुड मिशन, बड़ौदा आरसेटी तथा अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिव्यांगजनों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविरों, सहायक उपकरण वितरण एवं प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया।
गौरतलब है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन की संयुक्त पहल प्रोजेक्ट सक्षम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस परियोजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को एकीकृत रूप से लागू किया जा रहा है।
इस बैठक से अपेक्षा है कि जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी और वे समान अवसरों के साथ समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत