Ro no D15139/23

जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत के आय-व्यय का अनुमोदन लिया गया एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसी प्रकार सामान्य सभा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सतत पेयजल आपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में सदस्यों द्वारा जिले में छात्रावासों की जर्जर में स्थिति तथा एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षक व्यवस्था की मांग की गई। सीईओ जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया की छात्रावास मरम्मत हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग में आबंटन उपलब्ध है। उन्होंने सभी सदस्यों को जर्जर छात्रावासों की सूची सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को उपलब्ध कराने कहा, ताकि स्वीकृति की कार्यवाही की जा सके। इस दौरान शिक्षा विभाग को एकल शिक्षकीय विद्यालय में शिक्षक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप संचालक कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि रबी फसल हेतु किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पादित किया जाए। इस दौरान जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि बालू ढुलाई करने वाले वाहन, जिसके पास शासकीय निर्माण कार्यों हेतु परिवहन के लिये कोई भी प्रमाणित अभिलेख दिखाये जाने पर वाहन को नहीं रोका जाएगा। बैठक में अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस दौरान विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ