Ro no D15139/23

जिला रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक हुई आयोजित

सोसायटी के सदस्यता अभियान, आय-व्यय, विभिन्न सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर किया गया विचार विमर्श

कोरबा 05 मार्च 2025/ सचिव भारतीय सोसायटी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित किया गया।  बैठक में जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्यता अभियान, आय-व्यय के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया एवं विभिन्न सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य से जुडे़ विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जूनियर/यूथ रेडक्रॉस सोसायटी का जिला/राज्य का अंशदान नियमित रूप से भेजने, जूनियर/यूथ रेडक्रास सोसायटी का अलग-अलग रजिस्टर संधारित करने , रेडक्रास दवा दुकानों का बकाया रकम दिसंबर 2025 तक जमा करने ,रेडक्रॉस दवा दुकानों का रिटेंडर, जन औषधि के तहत लाइसेंस प्राप्त रेडक्रॉस दवा दुकानों में जन औषधि की दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करने, रेडक्रास सोसायटी के लिए नए सीए नियुक्ति, ब्लड बैंक में लैंडलाइन फोन लगाने, रेडक्रास सोसायटी का भवन निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने की बात कही गई।
इस दौरान कटघोरा, जमनीपाली, निहारिका क्षेत्र, कोरकोमा, करतला, उरगा, भैंसमा एवं दर्री में रेडक्रास जन औषधि दवा दुकान खोलने के संबंध में चर्चा करते हुए बताया गया कि दवा दुकान के लिए जगह व फार्मासिस्ट की व्यवस्था दुकान संचालक द्वारा स्वयं किया जाएगा। रेडक्रास सोसायटी द्वारा उन दवा दुकानों की निगरानी की जाएगी। सीएमएचओ डॉ केशरी ने कहा कि उक्त स्थानों के अलावा अन्य क्षेत्रां में रेडक्रास जन औषधी केंद्र खोलने के इच्छुक व्यक्ति प्रस्ताव भेज सकते हैं। बैठक में समिति के चेयरमेन श्री राम सिंह अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ,श्री राजेश बगडिया, जिला प्रतिनिधी श्री योगेश जैन सहित समिति के सदस्य अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही

     कोरबा, 12 जून 2026/ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड…

    Read more

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना

     कोरबा 12 जून 2026/जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर