Ro no D15139/23

निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में एक सप्ताह के भीतर प्राप्त दावा एवं आपत्तियों की सूची साझा की गई तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दूसरे चरण के अंतर्गत 23 दिसम्बर को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों सहित आंशिक तौर पर शामिल नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से नाम जोड़ने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा, प्रक्रियाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अब तक प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों की सूची साझा की गई। प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि आम नागरिक सूची का अवलोकन कर सकें और यदि आवश्यक हो तो निर्धारित अवधि में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकें। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया कि वे सर्वे में छूटे हुए पात्र मतदाताओं, साथ ही 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं को फार्म-6 भरने हेतु प्रेरित एवं सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले में शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सके। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के 1 लाख 8 हजार किसानों ने कराया आधार सीडिंग

    *- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित कराने कृषि विभाग द्वारा चलाया जा रहा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान* *- अब तक जिले में 108449…

    Read more

    कृषक अरहर, चना, मसूर एवं सरसों फसल के विक्रय हेतु करा सकते हैं पंजीयन

    *- प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत एकीकृत किसान पोर्टल एवं ई-समृद्धि पोर्टल पर किया जा रहा किसानों का पंजीयन* राजनांदगांव 20 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना…

    Read more

    NATIONAL

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर