Ro no D15139/23

युवा उड़ान 2026 के आयोजन की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित

जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिले के युवाओं के अध्ययन ,करियर और मार्गदर्शन कार्यक्रम “युवा उड़ान 2026” का आयोजन 22 जनवरी 2026 को कला केंद्र मैदान में प्रातः 11.00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफल आयोजन के उद्देश्य से आज अपर कलेक्टर  सुनील नायक की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य, एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड के प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान अपर कलेक्टर  सुनील नायक ने कहा कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा संगठनों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, अनुशासन व्यवस्था, स्वयंसेवकों की भूमिका तथा विद्यार्थियों की सहभागिता से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा कहा कि युवा उड़ान 2026 युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम से जोड़ते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाए।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी  गिरीश गुप्ता, पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अनिल सिन्हा, पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पांडेय तथा समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी   सुनील तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?