Ro no D15139/23

गोरखपुर में विकास का मेगा डोज, 11 जुलाई को सीएम योगी देंगे 697 करोड़ की सौगात

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह करीब 697 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. साथ ही लगभग 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन बामंत माता मंदिर के पास प्रस्तावित है, जहां तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.

भटहट-बांसस्थान फोरलेन होगी सबसे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें भटहट-बांसस्थान फोरलेन सबसे अहम मानी जा रही है. करीब 11.6 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय भी स्थित है. फोरलेन बनने से विश्वविद्यालय आने-जाने वाले छात्रों, मरीजों और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों ओर मानकों के अनुरूप जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी विकसित की है. लोकार्पित होने वाली चारों सड़क परियोजनाएं और शिलान्यास की जाने वाली सातों विकास योजनाएं पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं.

कार्यक्रम की तैयारियां तेज, नेताओं ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है. बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. आयुष विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री के स्वागत और जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

विशाल मंच और विशेष इंतजाम किए जा रहे

कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं और करीब 1350 वर्ग फुट का भव्य मंच तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा दो स्विस कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं. स्विस कॉटेज तक पहुंचने के लिए अस्थायी खड़ंजा मार्ग तैयार किया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान बामंत माता मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं.

सुरक्षा और बारिश दोनों को लेकर विशेष व्यवस्था

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का विस्तृत खाका तैयार किया है. पूरे कार्यक्रम स्थल को अलग-अलग जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा. हेलिपैड, वीआईपी रूट, पार्किंग, यातायात और आपातकालीन मार्गों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी. वहीं, बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

  • Related Posts

    CM योगी की Gen-Z को खास संदेश, बोले- युवा शक्ति ही यूपी की सबसे बड़ी ताकत

    UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का दायित्व युवा पीढ़ी के कंधों पर है.उन्होंने युवाओं से नियमित योग…

    Read more

    राम मंदिर ट्रस्ट ने बैंक लॉकर में रखे आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर भी करेगा प्रदर्शित

    Up News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है. हालिया विवादों से…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल