Ro no D15139/23

स्कूलों सहित आश्रम-छात्रावासों में आयोजित किया जा रहा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

धमतरी । कलेक्टर नम्रता गाँधी के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल 2024 से 08 जनवरी 2025 तक विकासखंड नगरी, धमतरी, कुरूद एवं मगरलोड के स्कूलों में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं का मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब जिले के सभी छात्रावास, आश्रम के अधीक्षकों के प्रशिक्षित होने के बाद छात्रावास, आश्रम के सभी छात्र-छात्राओं का 6 जनवरी 2025 से कार्यशाला आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक कुल 185 छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित एवं अभिव्यक्त करते है, जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है के संबंध में चर्चा की गई।
इसके साथ ही बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षाणिक समस्याए, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छुट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए किशोरों में होने वाले मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं एवं उपाय के बारे में विभिन्न खेल व एक्टिविटीज जैसे सांप सिढी, भावना चक्र, भावनात्मक पाबंदी इत्यादि के जरिए समझाया गया। गौरतलब है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास को बढ़ाना तथा परीक्षा व कॅरियर के दबाव आदि को कम कर बेहतर तनाव प्रबन्धन के गुण सीखाना हैं।

  • Related Posts

    साय सरकार ने अवैध धर्मांतरण रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी दी गई है। • प्रस्तावित कानून के अनुसार बल, प्रलोभन,…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर* *धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री* *73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे