Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत दी जा रही जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. हिन्दी माध्यम कुनकुरी, दुलदुला और कांसाबेल में जीवन कौशल एवं आत्महत्या की रोकथाम विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

जशपुरनगर 05 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, और ,राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत मनोवैज्ञानिक डॉ.खान अबरार उज्जमा खान, साईकेट्रिक नर्स श्री विवेक कुजूर, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती प्रिया सोनी द्वारा जिले में उन्नत मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली की माह दिसंबर 2024 में आयोजित बैठक  मे मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अनुशंसा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता हेतु कक्षा से कार्यस्थल तक मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या विषय पर  जिले के विभिन्न विकास खंडों के चिन्हांकित 12 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 28 जुलाई से 25 अगस्त 2025 तक विद्यार्थियों को जीवन कौशल एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर कार्यशाला के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
इस कड़ी में 28 जुलाई 2025 को स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. हिन्दी माध्यम, कुनकुरी, 31 जुलाई को स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. हिन्दी माध्यम, दुलदुला एवं विगत दिवस 04 अगस्त को 2025 स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. हिन्दी माध्यम, कांसाबेल में जीवन कौशल एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चर्चा मे मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों ने बताया कि जीवन कौशल कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को समस्याओं का समाधान करने, प्रभावी ढंग से संवाद करने, सहयोग करने के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने में ना सिर्फ सक्षम बनाना है वरन कार्यशाला के माध्यम से बच्चों में आलोचनात्मक सोच, संचार, सहयोग, आत्म जागरूकता, समय प्रबंधन आदि गुणो को विकास करना भी है। आत्महत्या रोकथाम के लिए साक्ष्य और समुदाय आधारित दृष्टिकोण के रूप में गेटकीपर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें आत्महत्या के बारे में सोच रहे व्यक्तियों की पहचान करना, उनका आकलन करना, उन्हें सहायता प्रदान करना, उनका संदर्भ देना और अनुवर्ती कार्रवाई करना (आत्महत्या कारित व्यक्ति द्वारा पुनः घटना कारित न कि जाये हेतु उचित कार्रवाई) एवं आत्महत्या के बारे में सोच रहे लोगों का समर्थन करते हुए आत्म-देखभाल तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त