Ro no D15139/23

जिले में “रन फॉर यूनिटी” के माध्यम से सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गूंजा एकता का संदेश

महापौर ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
जनप्रतिनिधियों, आईजी, कलेक्टर, अधिकारियों सहित स्कूली बच्चों एवं आमजनों ने लगाई एकता की दौड़

अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2025/  राष्ट्रीय एकता दिवस, भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि झंडी दिखाकर पुलिस लाइन मैदान से हुआ, जो गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस एकता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,आमजनों तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधिगण, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृतलाल ध्रुव, एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, आरआई श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकगण शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने “एकता ही शक्ति है” के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। दौड़ में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया और एकता, समरसता व राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंत में गांधी स्टेडियम में उपस्थित जनसमूह को महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और भारत की एकता में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” केवल एक दौड़ नहीं बल्कि यह एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को जीवित रखने का प्रतीक है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे को सशक्त करने का प्रण लिया।

  • Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा-प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई…

    Read more

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित 0 अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

      रायपुर, 30 अगस्त 2026/ नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात