Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से अम्बिकापुर की वंदना सिंह बनी आत्मनिर्भर ऊर्जादाता

सौर ऊर्जा से घटा बिजली बिल, बढ़ी बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया कदम

अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2025/   प्रधानमंत्री “सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना” के माध्यम से देशभर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांति शुरू हो चुकी है। अब आम नागरिक भी सौर ऊर्जा से अपने घरों की बिजली जरूरत पूरी कर रहे हैं और ऊर्जा उत्पादक बनते जा रहे हैं। अम्बिकापुर की श्रीमती वंदना सिंह इस ऊर्जा क्रांति का सशक्त उदाहरण हैं, जिन्होंने सौर ऊर्जा को अपनाकर आत्मनिर्भर ऊर्जादाता की पहचान बनाई है।
श्रीमती वंदना सिंह ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल लगवाकर न केवल अपने बिजली बिल में बचत की राह पर चल रही हैं, बल्कि अब वे स्वयं बिजली उत्पादन कर ऊर्जादाता की भूमिका भी निभा रही हैं।
श्रीमती वंदना सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से यह सोलर पैनल स्थापित कराया है। इस योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 तथा राज्य सरकार से 30,000 की कुल 1,08,000 की सब्सिडी प्राप्त होगी। इस आर्थिक सहायता से सोलर पैनल लगाने की लागत में काफी कमी आई है, जिससे अब यह योजना सामान्य परिवारों के लिए भी सुलभ हो गई है।
उन्होंने बताया कि पहले उनके घर में बिजली की खपत अधिक होने से बिजली बिल काफी ज्यादा आता था, लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद अब स्थिति बदल गई है। सौर ऊर्जा से स्वयं बिजली उत्पन्न होने के कारण उनका बिजली खर्च लगभग कम हो गया है।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि अब हम अपने घर की जरूरत की बिजली स्वयं बना रहे हैं। यह योजना न केवल हमारी बचत बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रख रही है। यह प्रदूषण रहित और पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है।
उन्होंने बताया कि इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जो अतिरिक्त बिजली उत्पादन होता है, उसे विद्युत विभाग को बेचने पर भुगतान भी प्राप्त होगा। इस प्रकार परिवार न केवल ऊर्जा के उपभोक्ता, बल्कि आय अर्जित करने वाले ऊर्जादाता बन सकते हैं।
वंदना सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं, शासन की सब्सिडी का लाभ लें, और स्वयं बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें। सूर्य की रोशनी से अपने जीवन को उजाला देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।

जिले में सौर ऊर्जा परिवर्तन की प्रगति
प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के लिए जिले में 2000 सौर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक कुल 1024 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो लक्ष्य का लगभग 51 प्रतिशत है। इनमें से 286 प्रकरण बैंकों में स्वीकृति हेतु प्रेषित किए गए हैं। साथ ही, 162 बिजली उपभोक्ताओं के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे यह स्पष्ट है कि जिले में योजना का क्रियान्वयन तेजी से प्रगति पर है।

  • Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा-प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई…

    Read more

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित 0 अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

      रायपुर, 30 अगस्त 2026/ नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात