Ro no D15139/23

नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत चिंगेर में विकास के लिए एकजुटता का संदेश

भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगेर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने एक अनूठी पहल करते हुए मानवसृंखला बनाकर विकास, शांति और आपसी एकता का सशक्त संदेश दिया।
ग्राम सभा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने सहभागिता की। सभी ने हाथों में हाथ डालकर मानवसृंखला बनाते हुए यह संकल्प लिया कि गांव के समग्र विकास के लिए एकजुट रहेंगे। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, रोजगार और स्वच्छता जैसे मूलभूत मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास तभी संभव है जब समाज एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। उन्होंने नियद नेल्लानार अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखे। ग्राम सभा में पारदर्शिता, सहभागिता और आपसी विश्वास का माहौल देखने को मिला। मानवसृंखला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिंसा नहीं, विकास ही समाधान है और गांव का भविष्य शिक्षा, रोजगार और सामूहिक प्रयासों से ही उज्ज्वल बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने शांति, सद्भाव और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत चिंगेर में आयोजित यह ग्राम सभा और मानवसृंखला क्षेत्र में एकता और विकास का प्रतीक बनकर उभरी है जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    मुद्रा लोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार बिहान कैडर सम्मानित, सफलता की कहानी बनीं प्रेरणा लगातार प्रयास, बैंक से बेहतर समन्वय और हितग्राहियों का मार्गदर्शन बना सफलता का मंत्र; जशपुर में मुद्रा लोन से बढ़ रहे महिला उद्यमिता के कदम

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा किए जा रहे…

    Read more

    बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

    जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम