Ro no D15139/23

मनरेगा में डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम, युक्तधारा पोर्टल से होगी पारदर्शी योजना

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बनाने की दिशा में भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी योजनांतर्गत कार्य अब जीआईएस आधारित युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से योजना बनाकर क्रियान्वित किए जाएंगे।
वित्तीय वर्ष 2026-27 से मनरेगा के सभी कार्यों को युक्तधारा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में बीजापुर जिले की 96 ग्राम पंचायतों में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जीआईएस आधारित प्लान तैयार कर अपलोड कर लिया गया है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से अब ग्राम सभा द्वारा तय प्राथमिकता क्रम के अनुसार ही कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी। जिले में प्राकृतिक संसाधन संवर्धन, जल संरक्षण एवं कृषि से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिलेगी।
युक्तधारा पोर्टल की प्रमुख विशेषताएँ एवं लाभ- युक्तधारा पोर्टल पर जीआईएस एवं सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का सटीक विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे जल संरक्षण, भूमि विकास, वनीकरण जैसे कार्यों की वैज्ञानिक और प्रभावी योजना बनाना संभव होगा।
इस पहल से टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण, ग्राम पंचायत स्तर पर डाटा आधारित निर्णय, योजनाओं में दोहराव की रोकथाम तथा कार्यों की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा। युक्तधारा पोर्टल के सफल क्रियान्वयन से मनरेगा में डिजिटल पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती मिलेगी जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    विगत वर्षों की अपेक्षा जशपुर वन मंडल में हाथियों से जनहानि में कमी

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026 / वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बगीचा के परिसर महादेवडांड के वन कक्ष क्रमांक आर. एफ-1259 में दिनांक 09.08.2026 को…

    Read more

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने जशपुर के भैरवपहाड़ एवं पर्यावरण वाटिका का किया निरीक्षण

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़   अरूण पाण्डेय, भा.व.से.ने विगत  जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर वन मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम