Ro no D15139/23

खनिज टीम ने किया चौतरफा कार्यवाही, पोकलेन, हाईवा, ट्रेलर, ट्रेक्टर टीपर जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण से और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही किया जाता है।

गुरुवार को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरिया तहसील के नौघटा-छैलफोरा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज डोलोमाईट के अवैध उत्खनन में संलिप्त पोकलेन (मशीन) पर जप्ती की कार्यवाही की गई। खनिज जांच नाका टिमरलगा के प्रभारी द्वारा गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (ट्रेलर) क्रमांक CG 13 AR 9418 पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार शुक्रवार को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरसींवा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (हाईवा) क्रमांक CG 09 JF 9041 पर कार्यवाही करते हुए थाना सरसींवा के सुरक्षार्थ में दिया गया। भटगांव क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत एवं चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (ट्रैक्टर) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुरक्षार्थ में दिया गया। बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (टीपर) पर कार्यवाही करते हुए थाना बिलाईगढ़ के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर जिलाधीश के निर्देश पर की जायेगी।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों का हमलाः 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर कर्मचारियों को किया गया निलंबित

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा वनमण्डल अंबिकापुर अंतर्गत संचालित संजय वन वाटिका (वन प्रबंधन समिति शंकरघाट) में 21 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3ः00 से 3ः30 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत