Ro no D15139/23

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनि अमला ने की लगातार कार्यवाही

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा जिले के खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु 3 दिन तक जिले के अलग अलग क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सहायक खनि अधिकारी बजरंग पैकरा ने जानकारी दी कि जाँच दल ने 26 नवंबर को अवैध उत्खनन्, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए तहसील सरिया के कटंगपाली-बोन्दा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 जे.सी.बी. (मशीन) एवं 02 वाहन (ट्रैक्टर) पर कार्यवाही करते गौण खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त 1 नग जे.सी.बी. मशीन तथा 2 ट्रैक्टर (मात्रा 20 घन मीटर) पर जप्ती की कार्यवाही की गई। तहसील सरिया अंतर्गत स्वीकृत उत्खनिप‌ट्टा गौण खनिज डोलोमाईट मेसर्स रायगढ़ मिनरल्स प्रा. लिमिटेड प्रो. कमल शर्मा को निरीक्षण दौरान छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 51 के शर्तों का उल्लंघन पायें जाने के फलस्वरुप नोटिस दिया गया तथा स्वीकृत अस्थायी भण्डारण गौण खनिज डोलोमाईट मेसर्स पुष्पा मिनरल्स, प्रो. भरतलाल पटेल को निरीक्षण दौरान छ.ग. खनिज खनन, परिवहन एवं भण्डारण नियम 2009 में निहित शर्तों एवं नियमों का उल्लघंन पाये जाने पर नोटिस दिया गया।

इसी प्रकार जाँच दल ने 27 नवंबर 2025 को अवैध उत्खनन्, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम कटंगपाली में गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में सलिप्त 01 वाहन (हाईवा) क्रमांक CG 13 AR 6309 वाहन मालिक अशोक सिंघल पर कार्यवाही करते हुए थाना बरमकेला के सुरक्षार्थ में दिया गया। इसी तरह 28 नवंबर 2025 को टीम ने तहसील सारंगढ़ के कोसीर क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 04 वाहन (ट्रैक्टर) पर कार्यवाही करते हुए थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। उल्लेखनीय है कि अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर के निर्देश और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम