Ro no D15139/23

बालोद जिले में अब तक 89.90 लाख मूल्य का 4585 क्विंटल से अधिक धान जब्त

रायपुर, 28 नवंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत अब तक जिले में 4585 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 89 लाख 90 हजार रुपये है। इसका उद्देश्य केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित करना है, साथ ही कोचियों, व्यापारियों तथा अवैध विक्रेताओं की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

आज 28 नवंबर को कृषि उपज मंडी, खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने डौंडी विकासखंड के ग्राम चिपरा में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान फुटकर व्यापारी ऐशुराम जामड़े द्वारा अपने चचेरे भाई के घर में रखे गए 644 क्विंटल धान को जब्त किया गया, जिसकी कीमत 12 लाख 23 हजार 600 रुपये है। इसी प्रकार पवन कुमार सिन्हा द्वारा अपने परिचित के घर में रखे गए 40 क्विंटल धान को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 88 हजार रुपये है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम