Ro no D15139/23

अयोध्या बायपास 10 लेन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाये : मंत्री गौर

भोपाल । पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि, भोपाल शहर की एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा अयोध्या बायपास से करोंद होते हुए एयरपोर्ट रोड बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए अयोध्या बायपास 10 लेन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंत्रालय में एनएचएआई के अधिकारियों और कलेक्टर भोपाल की मौजूदगी में प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि रत्नागिरी से आसाराम तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबे मौजूदा 4 लेन अयोध्या बायपास को 10 लेन किया जाएगा। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत 20 जनवरी से हो जाएगी।
मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण कार्य में अतिक्रमण हटाने के पहले चरण में पानी और बिजली लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएग। उन्होंने बताया कि 16 किलोमीटर की सड़क में 5.5 किलोमीटर में तीन बड़े एलिवेटर बनाए जाएंगे। यह फ्लाई ओवर करोंद चौराहे, पीपुल्स मॉल और मीनाल रेजिडेंसी के पास बनेंगे। ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए 18 अंडर पास भी बनाए जाएंगे।
मंत्री श्रीमती गौर ने निर्देश दिए कि रत्नागिरी में मेट्रो लाइन आ रही है, इसलिए रोड का निर्माण कार्य इस बात को ध्यान में रखकर किया जाए, जिससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। यह रोड भोपाल रायसेन एनएच-23 और भोपाल विदिशा एनएच से जुड़ेगा। इससे लगभग 20 लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। रत्नागिरी चौराहे से एयरपोर्ट जाने में अभी 50 मिनट लगते हैं, 10 लेन इस सड़क के बनने से यह सफर करीब 25 मिनट में पूरा होगा। केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत NHAI ने इसकी प्लानिंग की। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 836 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं।

  • Related Posts

    सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    ऐतिहासिक महत्व की इस तिथि से ही विक्रम संवत हुआ आरंभ राज्य सरकार द्वारा गुड़ी पड़वा पर अवकाश के साथ सभी जिलों में विशेष आयोजन की व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    Read more

    कवि सम्मेलन हमारी समृद्ध काव्य परम्पराओं के हैंसजीव संवाहक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन हमारा ध्येय   जल्द ही प्रारंभ करेंगे भोपाल से ओरछा पर्यटन हेली सेवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल (IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत