Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिलेवासियों को योगाभ्यास में शामिल होने का किया आग्रह

कोरबा 20 जून 2026/12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोरबा के देवी अहिल्या बाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल  में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के  कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब  शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल व सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। यह सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे देवी अहिल्या बाई कन्वेंशन हॉल पहुंचकर योग अभ्यास में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भी योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही है। उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी योग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले वासियों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील की है।

  • Related Posts

    618.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 07 अगस्त 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 618.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में…

    Read more

    इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 8 अगस्त को मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने पर दिया जाएगा जोर

      कोरबा, 07 अगस्त 2026/भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta