Ro no D15139/23

अतिवर्षा प्रभावित ईलाकों का प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा

*प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आकलन तथा आमजनों हेतु पुनर्वास सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

रायपुर, 27 अगस्त 2025/दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में विगत रात्रि में भारी वर्षा से हुए क्षति का आंकलन हेतु जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा मुख्यालय के वर्षा प्रभावित क्षेत्र सुरभि कालोनी, जीएडी कालोनी तथा नये रेस्ट हाऊस सहित अन्य मोहल्लों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला प्रशासन द्वारा राहत के उपायों तथा प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अतिवृष्टि से हुई क्षति के आकलन के लिये तहसीलदारों एवं पटवारियों के द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिले में 27 राहत शिविर बनाये गयें हैं। जहां जिले की आपदा राहत टीम अलर्ट मोड पर तैनात है। आश्रय स्थलों में लोगों के लिये भोजन, पेयजल, कपड़े, बिस्तर, इत्यादि की भी पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है।

प्रशासन की प्राथमिकता सर्वप्रथम लोगों को प्राथमिक राहत पहुंचाना है। तत्पश्चात उनके क्षति के आंकलन कर शीघ्र-अतिशीघ्र मुआवजा देने की कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के खात्मे के बाद बदली तस्वीर अब गांव से शहर तक आसान हुआ सफर

        मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना बनी ग्रामीणों के लिए वरदान रायपुर, 07 अप्रैल 2026/कभी नक्सल प्रभाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिन गांवों के लोग अपने ही क्षेत्र…

    Read more

    जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील की राह दिखाई

    जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील की राह दिखाई रायपुर , 6 अप्रैल, 2026: जिन्दल स्टील ने उन्नत कोयला गैसीफिकेशन के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?