Ro no D15139/23

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार : मंत्री केदार कश्यप करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

*जनता को मिलेंगी विकास की नई सौगातें*

*लगभग 2453.05 लाख रुपए की लागत वाले अनेक विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

रायपुर, 05 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 6 जनवरी को क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों में सड़क, पुल-पुलिया, जलाशय, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र, देवगुड़ी निर्माण, डिजिटल सुविधा केंद्र, तथा छात्र- छात्राओं के लिए सायकल वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम मर्दापाल के पुसपाल एवं भानपुरी क्षेत्र के गोदियापाल, बड़े आमाबाल, तारागांव एवं भानपुरी मंडल के विभिन्न ग्रामों में आयोजित होंगे।

*मर्दापाल क्षेत्र में बहुआयामी विकास*

मर्दापाल क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टॉप डैम निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्गों का डामरीकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, तथा वन विभाग द्वारा देवगुड़ी संरक्षण एवं निर्माण जैसे कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को सायकल वितरण भी किया जाएगा। इस क्षेत्र में कुल 1118.21 लाख रुपए की लागत से कार्य स्वीकृत हैं।

*गोंदियापाल में सड़क व ग्रामीण अधोसंरचना पर जोर*

गोंदियापाल में बजट मद से सड़क निर्माण (पुल-पुलिया सहित), मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत पुलिया निर्माण, बस्तर विकास प्राधिकरण द्वारा सीसी सड़क निर्माण तथा सामुदायिक भवन जैसे कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा। यहां कुल 313.39 लाख की लागत के विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

*बड़ेआमाबाल में कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधा*

बड़ेआमाबाल एवं आसपास के ग्रामों में पुलिया निर्माण, 3.70 किमी सड़क (पुल-पुलिया सहित), सी.सी. सड़क, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, तथा मुक्तिधाम-प्रतिक्षालय शेड जैसे कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इस क्षेत्र में कुल 395.09 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे।

*तारागांव में जलसंरचना और सड़क निर्माण*

तारागांव क्षेत्र में जलाशय बांध पर गेट, स्पिलवे, नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सी.सी. सड़क निर्माण, सोलर हाई मास्ट स्थापना, तथा महातारी सदन लोकार्पण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा सायकल वितरण भी होगा। इस क्षेत्र में कुल 626.36 लाख रुपए की लागत के कार्य स्वीकृत हैं। इन सभी विकास कार्यों के माध्यम से जिले में सिंचाई क्षमता, आवागमन सुविधा, ग्रामीण कनेक्टिविटी, सामुदायिक व सांस्कृतिक संरचनाओं का संरक्षण, तथा शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    साजा विधायक के गृह ग्राम बीरनपुर में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान:

    [मामला PHE विभाग की पानी टंकी में लगे तिरंगे का ] जिम्मेदार तंत्र की संवेदनहीनता उजागर गोपाल शर्मा – बेमेतरा 20 फरवरी 26 — बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत…

    Read more

    डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी पहल प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

        पत्रकारिता को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम; अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्च रायपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल युग के साथ कदम…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट