Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण

*विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष बच्चों संग मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने लगाया पौधा, जताई संवेदनशील देखभाल की जरूरत*

रायपुर, 5 जून 2025/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के माना कैम्प स्थित मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की स्थिति, देखभाल व्यवस्था, पोषण, चिकित्सा सुविधा, शैक्षणिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से विशेष बच्चों की देखभाल में संवेदनशीलता और निरंतर देखरेख की आवश्यकता होती है। ऐसे बाल गृहों में बच्चों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेमपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर श्रीमती राजवाड़े ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों के साथ मिलकर आम और अमरूद का पौधा रोपित किया और इसे अपनी मां के नाम समर्पित किया। उन्होंने कहा, हर पौधा सिर्फ हरियाली नहीं बढ़ाता, यह हमारी जिम्मेदारी और हमारी जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है। एक मां जिस तरह अपने बच्चों को संरक्षण देती है, ठीक उसी तरह पेड़ भी प्रकृति की कोख से उपजा जीवनदायी अस्तित्व है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बाल गृह के अधीक्षक और समस्त स्टाफ को बच्चों की सेवा में और अधिक सक्रिय व संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार मानसिक रूप से विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए सुविधाओं का लगातार उन्नयन करती रहेगी।

  • Related Posts

    सरगुजा की आर्द्रभूमि में फिर दिखा राष्ट्रीय गौरव पक्षी सारस क्रेन

    कुवांरपुर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स में सारस क्रेन के जोड़े का महत्वपूर्ण अवलोकन*   *आर्द्रभूमि संरक्षण और समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण*   रायपुर, 22 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की…

    Read more

    पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल

    *रैली के दौरान ड्यूटी निभाते हुए 16 पुलिस जवान हुए घायल, चिकित्सकों से चर्चा कर कमिश्नर ने उपचार की जानकारी ली*   रायपुर, 22 जुलाई 2026/ रायपुर में आज एक…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं