Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुज़ा प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

वृद्धाश्रम पहुंचकर जाना कुशल क्षेम, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों के दिए निर्देश
आशा निकुंज विशेष विद्यालय, बालिका बाल गृह, शक्ति सदन,बौद्धिक मन्दता विद्यालय, बालिका एवं बालक सम्प्रेषण गृह, नारी निकेतन सहित अन्य संस्थाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 13 सितम्बर 2025/  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सरगुज़ा जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सर्वप्रथम अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों से बात कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को परिसर में एमरजेंसी लाइट लगाने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो। समय-समय पर जिला स्तरीय अधिकारी निरीक्षण करें। इसके पश्चात होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हें अपने बीच पाकर बच्चों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया तथा बालिकाओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने संस्था में शिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय व्यवस्था की जानकारी ली तथा ऑडियोमैट्री कक्ष, अध्ययन कक्षों, शयनकक्ष आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दर्रीपारा में संचालित बालिका बालगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चियों से मिलकर उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने शयनकक्ष, भोजन कक्ष, मनोरंजन कक्ष, स्टाफरूम, भण्डार कक्ष आदि का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान  कहा कि बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। संस्था में आने-जाने वालों की एंट्री अवश्य रखी जाए। इसी कड़ी में उन्होंने परिसर में स्थित शक्ति सदन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शक्ति सदन में रहने वाली श्रवणबधिर तीन बालिकाओं को आशा निकुंज विशेष विद्यालय शिफ्ट कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को कुछ नया सिखाएं, ताकि भविष्य में उनके रोजगार का जरिया बन सके। इसी प्रकार नारी निकेतन में महिलाओं से मिलकर, व्यवस्थाएं देखीं तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शयनकक्ष, शौचालय की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान बालिका एवं बालक सम्प्रेषण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक, बौद्धिक मन्दता विद्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिली ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

    अम्बिकापुर 14 जून 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अपने अंतिम चरण में…

    Read more

    पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

    अम्बिकापुर 14 जून 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बिजली बिल की समस्या का समाधान लेकर आया है। इस योजना के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC