Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा जिले के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

अम्बिकापुर 13 सितम्बर 2025/  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक ली। बैठक में विभागों से सम्बंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों का सतत निरीक्षण करें। बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच करें। केंद्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पोषण वाटिका विकसित करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पढ़ाएं, उन्हें औपचारिक शिक्षा प्रदान करें। स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के लिए है, यह सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ पात्रों को ही मिले। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे। महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करें, उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में डेली ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग की एंट्री, टीएचआर वितरण की जानकारी, कुपोषण दर, 0 से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने सहित विभाग से सम्बंधित कार्यों  की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों हेतु सभी सुविधाएं हो, निरीक्षण के दौरान अधिकारी स्वयं वृद्धजनों से मिलकर उनकी आवश्यकताएं जानें। अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का गम्भीरता से निर्वहन करें, आपसी सामंजस्य से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजनों तक शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत,समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री बसंत मिंज, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री यू.के. उईके सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर और मुहिम फाउंडेशन के बीच एमओयू, युवाओं में नेतृत्व विकास और सामुदायिक भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

      अम्बिकापुर 21 जुलाई 2026/   स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन ने आज एक गैर-आर्थिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर…

    Read more

    ’मोर गांव, मोर पानी’ महाअभियान से बदलेगी सरगुजा की तस्वीर कांतिप्रकाशपुर की पहाड़ी पर बने 600 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच, वर्षा जल संरक्षण से बढ़ेगा भू-जल स्तर जल संरक्षण, हरियाली और कृषि समृद्धि की दिशा में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत प्रभावी पहल

      अम्बिकापुर 21 जुलाई 2026/  विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से संचालित ’मोर गांव, मोर पानी…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं