Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन

रायपुर/03 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर आज सूरजपुर जिले के पण्डोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, समर्पण, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा से स्वतंत्र भारत की आधारशिला को मजबूत किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपति डॉ. प्रसाद का पण्डोनगर आगमन इस क्षेत्र के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। यह स्थान आज भी उनकी अमूल्य विरासत और उनके विचारों को संजोए हुए है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आगमन के बाद पण्डो समुदाय सहित अन्य जनजातीय समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले, जिसका प्रभाव आज भी क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की प्रगति और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मृदंग वाद्य-संगीत और स्थानीय सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

      बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

      बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना स्वसहायता समूहों की मेहनत को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जैविक उत्पादों के लिए खुले देश-विदेश…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई