Ro no D15139/23

जनसुविधाओं पर मंत्री राजेश अग्रवाल का फोकस- मानसून पूर्व सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

*अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समय-सीमा का दिया अल्टीमेटम*

 

रायपुर, 22 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सरगुजा जिले में आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की। जिला पंचायत अंबिकापुर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सड़क, बिजली, पेयजल, जलनिकासी, सफाई व्यवस्था तथा शहरी अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक अमला पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करे, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानसून पूर्व सभी आवश्यक निर्माण, मरम्मत एवं सुधार कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु सख्त निर्देश*

 

 

*स्वीकृत सब-स्टेशन कार्यों में तेजी, लो-वोल्टेज और कटौती की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान*

 

जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री अग्रवाल ने बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर सुधार और लो-वोल्टेज की स्थिति की जानकारी ली और निम्नलिखित निर्देश दिए। अंबिकापुर शहर में प्रस्तावित 05 नए सब-स्टेशनों के लिए नगर निगम को अग्रिम आधिपत्य (भूमि आवंटन) की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। साथ ही अन्य प्रस्तावित सब-स्टेशनों के प्राक्कलन शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के शेष हितग्राहियों की पंचायतवार सूची तैयार कर सरपंच-सचिवों को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को समय पर लाभ मिल सके। बारिश और गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग की आपातकालीन टीमों को 24X7 सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

 

*सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं*

 

सड़क व्यवस्था पर विशेष फोकस करते हुए मंत्री श्री अग्रवाल ने दोटूक कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को शहर की प्रमुख सड़कों के मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महामाया चौक से बंगाली चौक तक सड़कों के गड्ढे तत्काल भरने को कहा गया। मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड के सामने होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नगर निगम और एनएच को समन्वय बनाकर सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को सिविल लाइन क्षेत्र में नए शासकीय आवास निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण करने तथा शहर के जर्जर शासकीय भवनों को हटाकर वहां नए आवास विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज के शेष निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया।

 

*मानसून पूर्व तैयारियों पर विशेष जोर*

 

पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने आगामी मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम को आपदा प्रबंधन के तहत व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए गए। नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को समय से पहले दुरुस्त किया जाए ताकि गंदा पानी सड़कों पर न फैले। शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू करने के निर्देश दिए गए। श्री अग्रवाल ने शहर के शासकीय भूखंडों पर किए गए अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने तथा किराया न देने वाले दुकानदारों से नियमित राजस्व वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।

  • Related Posts

    राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन*   *- 15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनेगा प्रदेश…

    Read more

    सशक्त महिला और जागरूक बालिका से बनेगा मजबूत समाज- दीपिका शोरी

    महिला आयोग सदस्य ने सखी सहेली सेंटर और नारी निकेतन का किया निरीक्षण   रायपुर, 9 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती दीपिका शोरी ने दंतेवाड़ा स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta