Ro no D15139/23

मंत्री रामविचार नेताम ने कुण्डपान में 62 करोड़ रुपये की लागत से बने विद्युत विस्तार का किया शुभारंभ

*डिण्डो में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का किया शिलान्यास*

रायपुर, 16 अगस्त 2025/ आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम आज बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डपान में आयोजित कार्यक्रम में 62 करोड़ रूपए की लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य का शुभारंभ किया। कुण्डपान में हुए विद्युत विस्तार से निश्चित ही आगामी दिनों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा अब बाधित नहीं होगी। इस कार्य से क्षेत्र के 1077 मंजरा टोला के कुल 11 हजार 762 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत डिंडो में एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का भी शिलान्यास किया। इस छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे।

मंत्री श्री नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुण्डपान में विद्युत विस्तार ग्रामीणों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाएगी। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त रोशनी मिलेगी, किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत होगी और महिलाओं को भी घरेलू कार्यों में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे निम्न वर्गीय एवं जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से अब पात्र हितग्राहियों के पास अपनी खुद की पक्का छत है और जो परिवार पहले इस योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें आवास प्लस सर्वे में शामिल कर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि घर पर ही जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पैदावार भी बेहतर होगी। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने प्रेरित भी किया। मंत्री नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सड़क, पुल-पुलिया, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाई जा रही हैं। शासन की प्राथमिकता है कि समाज के हर वर्ग योजना से लाभान्वित हो। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शिक्षा और रोजगार के अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुन्द्रिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री मुंशी राम, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मरही माता मंदिर में पत्थराव एवं हथियार लहराने वाले कुल 12 आरोपी गिरफ्तार.

    चाकूबाजी करने वालों, क्षेत्र में शांति भंग करने वाले पत्थरबाजों एवं सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराने वालों पर कड़ी कार्रवाई… ACCU एवं थाना मौदहापारा की संयुक्त कार्रवाई में 24 घंटे…

    Read more

    रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल

    रायपुर 17 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान