Ro no D15139/23

विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर ने भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का किया उद्घाटन

“हर युवा को कौशल से आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य” –  चंद्राकर

युवाओं को मिलेगा कौशल का नया मंच

धमतरी 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज भखारा-भठेली का उद्घाटन आज शासकीय आईटीआई भखारा परिसर में विधायक कुरुद श्री अजय चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत भखारा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा सिन्हा, जनपद अध्यक्ष कुरुद श्रीमती गीतेश्वरी साहू एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विष्णु साहू शामिल रहे।
विधायक  चंद्राकर ने कहा कि यह लाइवलीहुड कॉलेज क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि “सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा आत्मनिर्भर बने और अपने कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करे। आने वाले समय में इस कॉलेज के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों की तरह अवसर मिल सकें। भखारा में इस संस्थान की शुरुआत क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को एजुकेशनल किट का भी वितरण किया।
कार्यक्रम में रवि सिन्हा, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, रामस्वरूप साहू, आनंद यदु, छत्रपाल बैस, सतीश जैन, गौतम जैन, श्रीमती सिंधु बैस, दुलार सिन्हा, पूर्णिमा साहू, भीम साहू, पुष्पलता देवांगन, पंकज सिन्हा, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, खेमलता साहू, गौतमी पटेल, झम्मन साहू, रामनारायण नागरची, रामगोपाल देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का बगिया  हेलीपैड में हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज बगिया हेलीपैड पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर  सुनील गुप्ता कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….