Ro no D15139/23

आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
शासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं जैसे पानी में डूबने, जीव-जंतुओं के काटने, आकाशीय बिजली गिरने, आगजनी, मकान या फसल क्षति की स्थिति में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत जिले के चार मामलों में राहत राशि मंजूर की गई है।
नगरी तहसील के ग्राम जबर्रा निवासी मनिहार मरकाम की 8 सितंबर 2025 को काजल नदी पार करते समय अचानक जलस्तर बढ़ने से डूबकर मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी श्रीमती रामकुमारी को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुरूद तहसील के ग्राम चर्रा निवासी नरेन्द्र कुमार पटेल की 21 नवंबर 2025 को निर्माणाधीन मकान के गड्ढे के पानी में डूबने से मौत होने के फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती दुर्गा पटेल को भी 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मगरलोड तहसील के ग्राम मड़ेली के श्री मनीराम कमार की 12 दिसंबर 2025 को नाले में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती हेमीन बाई कमार को 4 लाख रुपये और ग्राम आमाचानी के श्री विष्णु राम निर्मलकर की 20 अक्टूबर 2025 को रांकाडीह के बांधा तालाब में डूबने से मौत होने के फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती शांताबाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
उक्त मामलों में संबंधित नायब तहसीलदारों द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अभिमत के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को शासन के प्रावधानों के तहत त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा रही है।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

    ▪️प्रदेश में पर्यटन स्थलों व आदिवासी क्षेत्र के विकास एवं उर्वरक की उपलब्धता और किसानों के भुगतान के विषय में किया प्रश्न*   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया…

    Read more

    जिले में एक दिन में आयोजित हुई100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

    *- जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण