Ro no D15139/23

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुंगेली में किया सामूहिक योगाभ्यास

*जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

*विधायक ने योगाभ्यास भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की*

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए सभी को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने योगाभ्यास के लिए समर्पित भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

*योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम*

विधायक श्री मोहले ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योगाचार्यों एवं प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय ने सभी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ समाज की मजबूत नींव बताया।

*शरीर अमूल्य, इसे स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने नियमित योग आवश्यक*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मानव शरीर अमूल्य है और इसे स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नियमित योग आवश्यक है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, श्री शैलेश पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। योगाचार्य श्री विवेक केशरवानी, श्री पुरुषोत्तम जायसवाल एवं अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

      बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

      बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना स्वसहायता समूहों की मेहनत को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जैविक उत्पादों के लिए खुले देश-विदेश…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई