Ro no D15139/23

विधायक रायमुनी भगत ने पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन को मैदानी क्षेत्रों के लिए किया रवाना 45 दिनों तक चलेगा अभियान

टीम घर घर जाकर पशुओं का करेंगी टीकाकरण

जशपुरनगर 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को जशपुर विधायक श्रीमती राय मुनि भगत ने पशुपालन विभाग  की मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन के दल को रवाना किया गया।
दल 15 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक कुल 45 दिनों तक चलेगा। जिले में इस व्यापक टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 3,80,000 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरे जिले में 58 विशेष दलों का गठन किया गया है जो घर- घर जाकर टीकाकरण कार्य करेंगे।
इस महाभियान में कुल 629 कार्यकर्ता जिसमे विभागीय कर्मचारी एवं पशु सखी टीकाकरण एवं भारत पशुधन ऐप में एंट्री का कार्य करेंगे।
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत  ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ष्प्रधानमंत्री जी के मंशानुसार देश में पशुओं के स्वास्थ्य और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। एफ.एम.डी. (खुरपका-मुंहपका) रोग से पशुओं को बचाना अत्यंत आवश्यक है ताकि हमारे किसान और पशुपालक आर्थिक नुकसान से बच सकें।
शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला जशपुर डॉ. महेश सिंह बघेल ने अभियान की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि खुरपका-मुंहपका एक विषाणु जनित रोग है इसका टीकाकरण ही एकमात्र बचाव का तरीका है।
15 मार्च से जिले के सभी विकासखंडों के गाँवों में टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें घर घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। इस अभियान का उद्देश्य जिले को एफ. एम.डी. मुक्त बनाना है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण एवं भारत पशुधन ऐप एंट्री में आवश्यक सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत

      बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार रायपुर ,11 अगस्त 2026/ बस्तर में मलेरिया से जंग अब…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल