Ro no D15139/23

रूद्री बैराज में 25 सितम्बर को होगी मॉक ड्रिल अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री कृपाल ने ली अधिकारियों की बैठक

धमतरी 24 सितम्बर 2025-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में आगामी 25 सितम्बर को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर आज जिला कार्यालय धमतरी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी राहत एवं अपर कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल ने की। बैठक में मॉक ड्रिल की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर यह तय किया गया कि रूद्री बैराज में प्रातः 9 बजे मॉक ड्रिल किया जायेगा। इसके साथ ही जिला नगर सेनानी बैरक एवं हाल को राहत शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं भोजन व्यवस्था हेतु चिन्हांकित किया गया है।

अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और समन्वय स्थापित करना है, ताकि वास्तविक परिस्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री हेमलाल कुरसिया, जिला नगर सेनानी श्रीमती शोभा ठाकुर, तहसीलदार धमतरी, श्री सूरज बंछोर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री लीलाधर चैधरी, एसीईओ जनपद पंचायत श्री लक्ष्मण सिंह साहू, बीपीएम श्री प्रेम सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?