Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी; परीक्षार्थी 30 मई तक स्वयं उपस्थित होकर दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

कोरबा, 20 मई 2026/ शिक्षण सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 10 मई 2026 को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के पश्चात, प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने हेतु विभाग द्वारा प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर 20 मई 2026 को विभागीय वेबसाइट पर विधिवत अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थी मॉडल उत्तर का अवलोकन विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in  पर जाकर कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यदि किसी परीक्षार्थी को जारी किए गए मॉडल उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे इस विषय में अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को कार्यालय कलेक्टर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन भौतिक रूप से प्रस्तुत करना होगा।  दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि डाक, कूरियर अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि की समाप्ति के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा तथा समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वतः अमान्य माने जाएंगे।
  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं