Ro no D15139/23

बीरगांव नगर निगम को छोडकर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत  आम निर्वाचन 2025
रायपुर 21 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 की घोषणा कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज आम निर्वाचन  के संबंध में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 की घोषणा करने के तत्काल बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता बीरगांव नगर निगम को छोडकर पूरे जिले में लागू होगी। कलेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि आम निर्वाचन की अधिसूचना 20 जनवरी को जारी की कर दी गई है। नगरीय निकाय निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 22 से 28 जनवरी तक अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा करा सकेंगे। वहीं 25 व 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएगें। नगरीय निकाय क्षेत्र के निर्वाचन लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएगें। प्रथम चरण में आंरग और अभनपुर द्वितीय चरण में तिल्दा और धरसींवा में चुनाव होगा। दोनों चरणों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 27 जनवरी से 3 फरवरी तक नामांकन जमा कर सकेगें। वहीं प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी तथा द्वितीय चरण 20 फरवरी को होगा। प्रथम चरण की मतगणना 18 तथा द्वितीय चरण की मतगणना 21 फरवरी को होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा व श्री मनीष मिश्रा, श्री नवीन कुमार ठाकुर, पंजीयक सुश्री आस्था राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार केसरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री नंदकुमार चौबे की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अफिसर के रूप में सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप की डयूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय रायपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए है, इसी तरह नगरीय निकाय रायपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 79 हैं। इनमें 5 लाख 15 हजार 301 पुरूष, 5 लाख 20 हजार 524 महिला एवं 254 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?