Ro no D15139/23

मत्स्यपालकों एवं किसानों को मछलीपालन हेतु 07 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज उपलब्ध जिले में मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य पूर्ण होने के करीब

 
जगदलपुर, 06 जुलाई 2026/ जिले में मत्स्यपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मत्स्यपालकों एवं किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में मत्स्य विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 07 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा चुका है, जिससे निर्धारित लक्ष्य पूर्ण होने के करीब पहुंच गया है।
      उपसंचालक मत्स्यपालन श्री मोहन राणा ने बताया कि जिले में इस वर्ष 09 करोड़ 50 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 07 करोड़ 25 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा चुका है। जिले के मत्स्यपालकों एवं किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र बालेंगा तथा मछली बीज प्रक्षेत्र मोती तालाब पारा जगदलपुर से स्पान एवं अंगुलिका का वितरण किया जा रहा है।
      उन्होंने बताया कि मानसून सीजन प्रारंभ होने के साथ ही मत्स्यपालकों एवं किसानों को मछली बीज वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ऐसे मौसमी तालाब, जिनमें 07 से 08 माह तक पानी उपलब्ध रहता है, उनमें मछली बीज स्पान संवर्धन योजना के तहत फ्राई एवं अंगुलिका तैयार कर अन्य किसानों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 13 मत्स्यपालकों को 03 करोड़ 25 लाख मत्स्य बीज वितरित किया जा चुका है, जो आगामी दिनों में स्पान से फ्राई एवं अंगुलिका तैयार कर अन्य मत्स्यपालकों एवं किसानों को मत्स्य बीज उपलब्ध करवाएंगे।
       उपसंचालक श्री राणा ने बताया कि इस वर्ष मत्स्यपालकों एवं किसानों के साथ-साथ मछुआ सहकारी समितियों तथा महिला स्व-सहायता समूहों को भी उपलब्ध जल क्षेत्रों का लीज प्रदाय किया गया है। इससे जिले में अधिकाधिक मछली उत्पादन की संभावना बढ़ी है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

 

  • Related Posts

    जिले में बैंकिंग योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

      लंबित ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्राथमिकता क्षेत्र एवं कमजोर वर्गों को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर धमतरी, 21 अगस्त 2026। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार…

    Read more

    वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

      मुखबिर की सूचना पर नीतिकाकलेर क्षेत्र में कार्रवाई, शिकार सामग्री और वन्यप्राणी का मांस बरामद रायपुर, 21 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल