Ro no D15139/23

निष्प्रयोज्य भण्डार सामग्रियों की 10 जुलाई को होगी नीलामी

जगदलपुर, 6 जुलाई 2026/ कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल जगदलपुर द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को कार्यालयीन समय 11 बजें हाटकचोरा स्थित होमगार्ड्स कार्यालय-कैम्प परिसर में की जाएगी। निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में होमगार्ड्स जवानों की वर्दी सामग्री जैसे-पेन्ट, कमीज, टोपी, जूते, मोजे, कम्बल, दरी, बेल्ट, मच्छरदानी, बरसाती, ग्रेटकोट, अंगोला शर्ट, जर्सी, ग्राऊण्डसीट, किट बॉक्स, टोपी बैच, कंधा बैच व्हीसिल आदि शामिल है। सम्पूर्ण सामग्री एक लॉट में नीलामी की जायेगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलाम की जाने वाली सामग्रियों को देख सकेंगे। प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रुपए नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें जमा की गई प्रतिभूति की राशि वापस कर दी जायेगी। खरीददार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किए जाने पर नीलामी की सम्पूर्ण राशि जमा कर उसी दिन सम्पूर्ण सामग्री को उठाना होगा। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा   अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी को होगा।

  • Related Posts

    जिले में बैंकिंग योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

      लंबित ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्राथमिकता क्षेत्र एवं कमजोर वर्गों को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर धमतरी, 21 अगस्त 2026। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार…

    Read more

    वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

      मुखबिर की सूचना पर नीतिकाकलेर क्षेत्र में कार्रवाई, शिकार सामग्री और वन्यप्राणी का मांस बरामद रायपुर, 21 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल