Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत में कवर्धा में 31 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण, बिछड़े परिवारों में लौटी खुशियां

*कबीरधाम जिले में 10.77 करोड़ रुपये से अधिक राशि के मामलों का हुआ समाधान, वैवाहिक विवादों में समझौते से परिवारों का हुआ पुनर्मिलन*

 

*जिले में 11 खण्डपीठों के माध्यम से प्रकरणों का हुआ सफल निराकरण*

 

रायपुर, 09 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में आज 9 मई को तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ में आयोजित इस नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायमूर्ति महोदय श्री रमेश सिन्हा, के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिसके पश्चात जिला कबीरधाम में आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कु० संघरत्ना भतपहरी के द्वारा उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया ।

 

नेशनल लोक अदालत को यादगार बनाने सेल्फी प्वाइंट तथा स्वास्थ्य शिविर की भव्यता नेशनल लोक अदालत में देखते ही बन रही थी। जिला न्यायालय के प्रवेश द्वार पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जिसमे पक्षकार अपनी मनमोहक फोटो तस्वीरों के माध्यम से जीवंत रख रहे थे। इस दौरान न्यायालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आये हुए पक्षकारों द्वारा स्वास्थ्य लाभ भी लिया जा रहा था।

 

उक्त लोक अदालत में जिले में कुल 11 खण्डपीठ गठित किया गया था, जिसमें से 10 खण्डपीठ जिला मुख्यालय कबीरधाम तथा 01 खण्डपीठ व्यवहार न्यायालय पण्डरिया में गठित की गई थी। जिसमें राजीनामा योग्य समस्त दाण्डिक मामले, चेक बाउन्स के प्रकरण, समस्त प्रकार के व्यवहार वाद प्रकरण, मोटर दुर्घटना से उत्पन्न दावा प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय में लंबित वैवाहिक विवाद से संबंधित प्रकरण, इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व वाद प्रकरण) यथा बिजली बिल, दूरभाष, बैंक लोन, जल कर से संबंधित प्रकरण रखे गये थे।

 

उल्लेखनीय है कि, नेशनल लोक अदालत के खण्डपीठ क्रमांक 01 में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कबीरधाम कु० संघरत्ना भतपहरी द्वारा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में कुल 28,60,000/- रूपये का अवार्ड राशि पारित किया गया। खण्डपीठ क्रमांक 02 में परिवार न्यायालय कबीरधाम में पीठासीन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रधान, द्वारा परिवार न्यायालय में वैवाहिक विवाद से संबंधित प्रकरण में कुल 25 प्रकरण का निराकरण करते हुए वैवाहिक संबंधों में मधुरता स्थापित करते हुए सुखद दाम्पत्य का पुर्नस्थापन किया गया। खण्डपीठ क्रमांक 03 में पीठासीन अधिकारी श्रीमती योगिता विनय वासनिक द्वारा विद्युत प्रकरण में कुल 2,78,997/- रूपये राशि का वसूली करते हुए प्रकरण का निराकरण किया गया। इसी अनुक्रम में राजस्व न्यायालय में कुल 22589 लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए लाभान्वित हितग्राहियों को कुल 10,38,17,286/- रूपये का निराकरण किया गया। इस प्रकार जिला कबीरधाम अंतर्गत परिवार न्यायालय, कबीरधाम में उक्त लोक अदालत में वैवाहिक प्रकरणों में 25 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 1,35,900/- रूपये का निराकरण, नगर पालिका कबीरधाम द्वारा जलकर तथा अन्य कर से संबंधित मामलों में 184 प्रकरण में 1,20,107/-रूपये की वसूली की गई। इस प्रकार लोक अदालत में कुल 31734 लंबित प्रकरण में कुल 10,77,03,433 /- रूपये का निराकरण किया गया।

 

*लोक अदालत के माध्यम से शराब के कारण बिखर चुके परिवार का हुआ एकीकरण*

 

परिवार न्यायालय कबीरधाम में शराबी पति के शराब पीकर अपनी पत्नी तथा 02 बच्चों को परेशान किया जाता था तथा आय के सभी राशि को शराब में ही खर्च कर दिया जाता था। जिससे उस पत्नी द्वारा अपने तथा अपने दो बच्चों के भविष्य को देखते हुए पति से अलग रहकर पति से भरण-पोषण प्राप्त करने हेतु मुकदमा परिवार न्यायालय में संस्थित किया गया था। जिससे पीठासीन अधिकारी के द्वारा उभय पक्षों से बातचीत कर कौटुम्बिक विवाद के वैकल्पिक समाधान के सभी माध्यमों से अवगत कराया गया जिससे उक्त दम्पत्ति द्वारा एक साथ–साथ रहकर जीवन यापन करना स्वीकार किया गया। इस प्रकार विभक्त हो चुके परिवार का एकीकरण लोक अदालत के माध्यम से साकार हुआ।

 

वहीं परिवार न्यायालय में एक अन्य मामले में एक नवविवाहित दम्पत्ति जिनका विवाह वर्ष 2025 में संपन्न हुआ था। उनके मध्य मात्र 20-25 दिन बाद से ही उनके बीच विवाद होने से वह दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे और पत्नी द्वारा अपने पति के विरूद्ध परिवार न्यायालय, कबीरधाम में मामला प्रस्तुत किया गया था। परिवार न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश के द्वारा उनके मध्य परामर्श कार्यवाही की गई, जिससे वह दोनो पति-पत्नी द्वारा उनके मध्य उत्पन्न सभी विवादों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने हेतु सहमति प्रदान की गई। इस प्रकार दाम्पत्य जीवन में पुनः समझौता के आधार पर खुशहाल जीवन का एकीकरण संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    ग्राम नकटी मे अतिक्रमण हटाने की कारवाई के मामले मे सदन मे गर्भगृह पहुंचे विपक्षी सदस्य हुए निलंबित

      रायपुर l(शगुफ्ता शीरीन ) l छत्तीसगढ़ विधानसभा मे आज प्रश्नकाल के बाद विपक्षी सदस्यो ने ग्राम नकटी मे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस करवाई का मामला उठाया l नेता प्रतिपक्ष…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से बदली लाखों महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की गढ़ी जा रही नई तस्वीर

      हर महीने की सहायता बनी सम्मान, स्वाभिमान और स्वरोजगार की ताकत, वनांचल से गांव तक महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव रायपुर, 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत