Ro no D15139/23

मोटली सोढ़ी को पहली बार सुशासन तिहार में मिले सरकारी दस्तावेज

 

शिविर में ही बना जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड, वर्षों की परेशानी हुई दूर

*रायपुर, 08 मई 2026/* शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार अब जरूरतमंद लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम ढोढ़रेपाल में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया, जहां मोटली सोढ़ी को जीवन में पहली बार सरकारी दस्तावेज प्राप्त हुए।
ग्राम छोटे गुडरा डिलमिली निवासी मोटली सोढ़ी (पति श्री बोंजा सोढ़ी) के पास अब तक कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं था। दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुशासन तिहार शिविर में जब अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तब तत्काल पहल करते हुए पंचनामा तैयार कराया गया और मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मोटली सोढ़ी का जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शिविर में ही पूरी की गई।
सरकारी दस्तावेज मिलने के बाद मोटली सोढ़ी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें भी शासन की योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन न केवल समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई आशा और विश्वास भी जगा रहा है।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल