Ro no D15139/23

सांसद संतोष पांडेय स्वामी आत्मानंद स्कूल सहसपुर लोहारा में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, सांसद बोले – शिक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग

कवर्धा – सहसपुर लोहारा के स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद संतोष पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। यह हमें बेहतर इंसान बनने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। आज, हम उन बच्चों का स्वागत करते हैं जो पहली बार हमारे विद्यालय में कदम रख रहे हैं। मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ कि यह विद्यालय आपके लिए एक दूसरा घर है, जहाँ आप न केवल ज्ञान प्राप्त करेंगे, बल्कि दोस्त बनाएंगे, खेलेंगे, और नए अनुभव प्राप्त करेंगे। शिक्षा से जीवन संवरता है। शिक्षा अच्छा जीवन जीने की राह दिखाती है। हम शिक्षित होकर देश व समाज के विकास में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चे शिक्षित होंगे तो देश का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत कर अच्छे परिणाम लाएं और अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन करें। सभी लोग अपना लक्ष्य तय करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने स्कूल की अच्छी पढ़ाई व बेहतर परीक्षा परिणाम की प्रशंसा भी की। प्राचार्य व शिक्षकों सहित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामना दी।
सांसद पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और पुस्तक वितरण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष लालाराम साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व जिला मंत्री परेटन वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष हेमंत साहू, मंडल महामंत्री सोहन शिवोपासक, पार्षद दिवाकर डडसेना, महेंद्र श्रीवास्तव, मनीष नागराज, राजेंद्र पाल, एसएमसी अध्यक्ष दानी मिश्रा उपस्थित थे। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष भास्कर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष तिवारी, प्राचार्य तुरकले, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

– जिस स्कूल में पढ़े सांसद, उसी स्कूल के कार्यक्रम में बने मुख्य अतिथि-

सांसद पांडेय ने जिस स्कूल में पढ़ाई की। उसी स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने स्कूल समय के कुछ बातों का ज़िक्र भी किया और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कुछ शिक्षाप्रद कहानियाँ भी सुनाई। छात्र-छात्राएं भी सांसद को अपने बीच पाकर अति उत्साहित हुए।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?