Ro no D15139/23

सांसद खेल महोत्सव 2025 : जिले में ग्रामीण स्तर पर 7 से 17 अक्टूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

धमतरी, 06 अक्टूबर 2025/ युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हेतु जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं संकुल स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक होंगी। इसमें गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी व ऊंची कूद, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेल शामिल रहेंगे। प्रतियोगिताओं में 14 से 24 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं तथा महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग भी शामिल किए गए हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनपद पंचायत नगरी में 7 एवं 8 अक्टूबर को खेल मैदान कुकरेल, 9 एवं 10 अक्टूबर को हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान दुगली, 11 और 12 अक्टूबर को खेल मैदान सांकरा, 14 एवं 15 अक्टूबर को हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान बेलरगांव और 17 अक्टूबर को मिनी स्टेडियम डमकाडीह नगरी में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद के खेल मैदान पचपेड़ी में 7 एवं 8 अक्टूबर को, मिनी स्टेडियम चर्रा में 9 एवं 10 अक्टूबर को, मिनी स्टेडियम बगौद में 11 एवं 12 अक्टूबर, मिनी स्टेडियम कठौली में 14 तथा 15 अक्टूबर और अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरूद में 17 अक्टूबर को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम भोथीपार खेल मैदान में 7 अक्टूबर, ग्राम देवपुर खेल मैदान में 9 अक्टूबर, खेल स्टेडियम रूदेश्वर मंदिर के पास रूद्री में 11 अक्टूबर और ग्राम डाही खेल मैदान में 14 अक्टूबर को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह सभी खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

  • Related Posts

    आदरणीय वरिष्ठ, ऊर्जावान युवा एवं सम्माननीय महिला पत्रकार साथियों,

    रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी की अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील लेखनी समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ…

    Read more

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

    धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP)…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख