Ro no D15139/23

ब्रह्मकुमारीज़ एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री – प्राकृतिक खेती से होगा सतत विकास, धमतरी कृषि परिवर्तन की दिशा में अग्रसर

*धमतरी, 05 अक्टूबर 2025/ आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम आज धमतरी में आयोजित “किसान सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग तथा ब्रह्मकुमारीज़ धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा में आयोजित किया गया।*
कार्यक्रम में विधायक श्री ओंकार साहू, महापौर श्री रामू रोहरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, श्री प्रकाश बैस, श्री निर्मल बरड़िया, श्री राजेश गोलछा, श्री नवीन सांखला सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनें एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
*कृषि मंत्री श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि “ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा इस दिशा में जो अभियान चलाया जा रहा है, वह निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक प्रभावी प्रयास है।*
*मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार देशी नस्ल के पशुओं के संरक्षण और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए नेशनल डेयरी बोर्ड के सहयोग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में दूध उत्पादन वर्तमान स्तर से कई गुना बढ़े।*
*उन्होंने बताया कि धमतरी जिला कृषि के क्षेत्र में तेजी से बदलाव देख रहा है, यहां के किसान अब दलहन, तिलहन एवं सब्जी उत्पादन की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं। इससे न केवल पानी की बचत हो रही है बल्कि खेती की लागत में भी कमी आ रही है।*
*कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे जैविक खेती को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में प्रयास करें।*
*उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर हैं और छत्तीसगढ़ कृषि आधारित राज्य होने के नाते इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।*
*मंत्री श्री नेताम ने कृषि एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित जैविक उत्पादों की सराहना की।विधायक श्री ओंकार साहू एवं महापौर श्री रामू रोहरा ने भी किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।*

  • Related Posts

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ