Ro no D15139/23

नगर निगम द्वारा सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी

– बारिश पूर्व अभियान के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों एवं नालियों की सफाई गैंग एवं जेसीबी मशीनों के माध्यम से की जा रही*

 

*- आंधी-बारिश के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन में आयी तकनीकी खराबी को ठीक कर मोहारा जल संयंत्र में विद्युत आपूर्ति की गई बहाल*

 

*- नगर निगम द्वारा नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने, नालियों में कचरा न डालने तथा पौधों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई*

 

राजनांदगांव 24 जून 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधों के संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

 

*सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था*

 

नगर निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा नियमित रूप से फ्लाईओवर के नीचे एवं शहर के विभिन्न वार्डों की साफ-सफाई की जा रही है। आंधी-तूफान के कारण फ्लाईओवर के नीचे फैले सूखे पत्तों एवं कचरे की सफाई कर दी गई है। बारिश पूर्व अभियान के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों एवं नालियों की सफाई गैंग एवं जेसीबी मशीनों के माध्यम से की जा रही है। प्रथम चरण की सफाई पूर्ण होने के बाद शेष नालों की द्वितीय चरण में सफाई जारी है। कलेक्टोरेट परिसर की नालियों में आंधी-तूफान के कारण पत्ते जमा होने से अवरोध उत्पन्न हुआ था, जिसे प्राथमिकता से साफ किया जा रहा है। डॉक्टर कॉलोनी, बलदेव बाग तथा अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में भी नालियों की सफाई की जा रही है। नालियों पर हुए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।

 

*सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत की तैयारी*

 

निगर निगम के स्टेशनपारा से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क सहित शहर की कई पुरानी सड़कों का डामरीकरण प्रस्तावित है। वर्तमान में डामर उपलब्ध नहीं होने से कार्य प्रभावित हुआ है। संबंधित ठेकेदारों को कार्य शीघ्र प्रारंभ करने नोटिस जारी किए गए हैं। डामर उपलब्ध होते ही सड़कों में पेचवर्क एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। मोहारा-सिंगदई मार्ग, कलेक्टोरेट गार्डन के समीप सर्विस रोड, गौरव पथ तथा अन्य स्थानों पर सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए पार्षदों से प्रस्ताव आमंत्रित कर शासन को भेजे गए हैं।

 

*हरित क्षेत्र एवं पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान*

 

शहर के डिवाइडरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पौधों को गर्मी से बचाने के लिए नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से सिंचाई की जा रही है। कलेक्टोरेट परिसर एवं अन्य क्षेत्रों में झुके हुए पौधों को पुन: व्यवस्थित किया जा रहा है तथा बड़े वृक्षों की आवश्यक छंटाई भी की जा रही है। आगामी वर्षा ऋतु में पौधरोपण के लिए सुरक्षित स्थलों का चयन किया जा रहा है।

 

*सौंदर्यीकरण कार्यों को मिलेगी गति*

 

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। रानी सागर एवं बूढ़ा सागर क्षेत्र में पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाए जाने के मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शासन के बजट में उक्त क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रावधान किया गया है। लक्ष्मण झूला की मरम्मत प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है तथा शीघ्र ही इसे पुन: शुरू किया जाएगा।

 

*जलापूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था बहाल*

 

आंधी-बारिश के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन में आयी तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से मोहारा जल संयंत्र की बिजली बाधित रही। जिसे समय पर ठीक कर लिया गया। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद टंकियों को भरकर नियमित जलापूर्ति पुन: शुरू कर दी गई है। मोहारा सर्विस रोड की स्ट्रीट लाइटें भी शॉर्ट सर्किट के कारण बंद हो गई थीं, जिन्हें निगम के विद्युत अमले द्वारा सुधार दिया गया है।

 

*आवारा कुत्तों पर चलेगा विशेष अभियान*

 

नगर निगम द्वारा आक्रामक एवं पागल कुत्तों की सूचना मिलते ही उन्हें पकडऩे की कार्रवाई की जाती है। सन सिटी क्षेत्र की घटना के बाद नगर निगम ने आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की है।

 

*अतिक्रमण, अवैध विज्ञापन एवं गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई*

 

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन एवं रिक्त भूखंडों में कचरा फेंकने वालों को समझाइश दी जा रही है तथा संबंधित भू-स्वामियों को भी जिम्मेदारी निभाने कहा गया है। अवैध विज्ञापन लगाने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए डस्टबिनों को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध भी निगरानी बढ़ाई गई है।

 

*शिकायतों की जांच एवं विकास कार्य*

 

नगर निगम में सहायक ग्रेड-2 भर्ती प्रक्रिया से संबंधित प्राप्त शिकायत की जांच के लिए समिति गठित कर परीक्षण कराया जाएगा। आम रास्ता बंद होने की शिकायत पर आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा स्वयं मौके का निरीक्षण किया गया है तथा भूमि अभिलेखों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा निर्मित व्यावसायिक परिसरों की दुकानों का नियमानुसर नीलामी एवं आबंटन किया गया है। जिन दुकानों का संचालन नहीं हो रहा है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। आवश्यकता पडऩे पर आबंटन निरस्त कर पुन: नीलामी की जाएगी।

 

*नागरिकों से सहयोग की अपील*

 

नगर निगम द्वारा नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने, नालियों में कचरा न डालने तथा पौधों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही विसर्जन कुंड निर्माण संबंधी प्राप्त सुझाव पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’