Ro no D15139/23

नगर निगम ने विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़क सुधार एवं जनस्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को किया सुदृढ़

नंदई से बसंतपुर महामाया चौक तक प्रभावित विद्युत व्यवस्था को त्वरित कार्रवाई करते हुए पुन: प्रकाश व्यवस्था सुचारू संचालित*

 

*- बसंतपुर क्षेत्र में पीलिया एवं डायरिया की शिकायत मिलने पर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल पाइपलाइन एवं पेयजल स्रोतों की जांच की*

 

*- प्रभावित क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ क्लोरीन टैबलेट का किया गया वितरण, वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह नियंत्रित*

 

*- सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में विभिन्न सड़कों के डामरीकरण एवं सीमेंटीकरण के कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता*

 

*- घुमंतु मवेशियों की धरपकड़ के लिए नियमित चलाया जा रहा अभियान*

 

राजनांदगांव 11 जून 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में आंधी-बारिश के कारण नंदई से बसंतपुर महामाया चौक तक शॉर्ट सर्किट से प्रभावित विद्युत व्यवस्था को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधार लिया गया है, जिससे क्षेत्र में पुन: प्रकाश व्यवस्था सुचारू हो गई है। शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंथी चौक के पुराने सौंदर्यीकरण कार्य के क्षतिग्रस्त होने पर समय-समय पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है तथा वर्तमान बजट में प्रमुख चौक-चौराहों के व्यापक सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शामिल किया गया है। निगम द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से नालियों एवं बड़े नाला-नालों की चरणबद्ध सफाई कराई जा रही है। चिखली रोड सहित विभिन्न स्थानों पर अस्थायी कचरा संग्रहण स्थल बनाए गए हैं, जहां आसपास का कचरा एकत्र कर जेसीबी के माध्यम से उठाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा जाता है तथा स्थल की नियमित सफाई की जाती है। कुछ स्थानों पर कचरे में आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई थी। हाल में आए अंधड़ और तूफान के कारण शहर के उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेड़ों की टहनियां, पत्तियां एवं अन्य कचरा बिखर गया था। निगम द्वारा कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती कर उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जानकारी मिलने पर म्युनिस्पल स्कूल मैदान के गेट पर लटक रही पेड़ की डाली को हटाने के लिए भी कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दिए गए।

नगर निगम द्वारा सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में विभिन्न सड़कों के डामरीकरण एवं सीमेंटीकरण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कार्य निरस्त किए गए तथा पुन: निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नए कार्यादेश जारी किए गए हैं। जर्जर सड़कों के सीमेंटीकरण के लिए पार्षदों से प्रस्ताव प्राप्त कर शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृत कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। वहीं भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हुए स्पीड ब्रेकरों के सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शहर में यातायात एवं नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घुमंतु मवेशियों की धरपकड़ के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। निगम की टीम दिन एवं रात्रि दोनों समय कार्रवाई कर रही है तथा मवेशी मालिकों को पशुओं को खुले में नहीं छोडऩे के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। जनस्वास्थ्य की दृष्टि से बसंतपुर क्षेत्र में पीलिया एवं डायरिया की शिकायत मिलने पर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल पाइपलाइन एवं पेयजल स्रोतों की जांच की। प्रभावित क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया गया तथा पानी के नमूने परीक्षण हेतु भेजे गए। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नगर निगम द्वारा सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाते हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई निविदा प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता