Ro no D15139/23

इजराईल में होम बेस्ट केयर गिवर पदों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन*

 

राजनांदगांव 11 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नेशनल स्कीम डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन (एनएसडीसी) अंतर्गत भारत-इजराईल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा इजराईल में होम बेस्ड केयर गिवर के लिए विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उप संचालक रोजगार श्री व्हीके केडिया ने बताया कि इजराईल में होम बेस्ड केयर गिवर के लिए पदों की कुल संख्या 3500 है। वेतन लगभग 2 लाख रूपए प्रतिमाह एवं अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। पद के लिए आवश्यक मापदंड आयु 25 से 45 वर्ष, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, इंटरमिडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक, वजन 45 किलोग्राम से अधिक, इसके पूर्व इजराइल में कार्य न किया हो एवं वांछनीय शैक्षणिक योग्यता चाही गई है। साथ ही भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी सहित केयर गिविंग प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ, बीएससी (नर्सिंग), फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट व मिडवाईफ में कोई एक प्रमाण पत्र चाही गई है। सेवा प्रदान करने वाले आवेदकों को नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही चिकित्सा बीमा उपलब्ध रहेगा। 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों की वार्षिक अवकाश दी जाएगी। सप्ताह में 6 दिन कार्य दिवस रहेगा।

होम बेस्ड केयर गिवर के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक को रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन करना होगा। दस्तावेज एवं पात्रता की जांच की जाएगी। मार्गदर्शन एवं जानकारी दिया जाएगा। दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस किया जाएगा। इजराईल नियोजक का वीडियो साक्षात्कार एवं इजराईल नियोजक द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा। चयन होने पर मिलने वाले वेतन से चिकित्सा बीमा, आवास भत्ता, भोजन एवं अतिरिक्त कटौती की जाएगी। आवेदक को कटौती करने के पश्चात 1 लाख 99 हजार 770 रूपए प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक अपना पंजीयन शीघ्र ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से करा सकते है। इस संबंध में किसी भी प्रकार के शंका या संदेह के समाधान एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में दलालों से विशेष सावधान रहने कहा गया है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध